Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMaruti Mangal Family Hosts Annual Membership Ceremony to Honor Contributors
मारुति मंगल परिवार की वार्षिक सदस्यता समारोह का आयोजन

मारुति मंगल परिवार की वार्षिक सदस्यता समारोह का आयोजन

संक्षेप:

मारुति मंगल परिवार द्वारा बुधवार को वार्षिक सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यता लाभ और संगठन से जुड़ने के विषयों पर चर्चा की गई। जीवन संघर्ष में उत्कृष्ट योगदान देने वाले...

Aug 13, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बेड़ो, प्रतिनिधि। मारुति मंगल परिवार द्वारा बुधवार को वार्षिक सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मारुति मंगल परिवार के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम महतो, कोषाध्यक्ष मुकुंद महतो, संगठन प्रमुख सुमेश कुमार और सातों जिले के जिला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में लोग संस्था से कैसे जुड़ें और जुड़े हुए लोग को कैसे संस्था द्वारा लाभ मिल रहा है और आगे कैसे मिलेगा? इन सभी विषयों पर विमर्श किया गया। वहीं कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अपने जीवन संघर्ष में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले लोगों को को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से मारुति मंगल परिवार के सक्रिय सदस्यों में कामेश्वर बेदिया, अमरनाथ भोक्ता, बलकिशोर मुंडा, निरंजन गोप, मदन कुमार, पवन कुमार, जीतवाहन महतो, राजेश, बसंत, रिकेश, कलीन्द्र, बुधनाथ गोप, नीतीश कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, संदीप और रुद्र आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें