Ranchi News: आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: मांडर पुलिस ने गुप्त सूचना के अनुसार 26 वर्षीय संतु उरांव उर्फ मुन्ना उरांव को गिरफ्तार किया। वह टांगरबसली का निवासी है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। संतु लंबे समय से फरार था, लेकिन उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

Ranchi News: आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर मांडर पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त 26 वर्षीय संतु उरांव उर्फ मुन्ना उरांव को गिरफ्तार किया है। वह टांगरबसली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मांडर थाना कांड संख्या 168/2023, दिनांक 4 अक्टूबर 2023 में वह प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके खिलाफ धारा 399, 402 भादवि और 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से संतु उरांव फरार चल रहा था। गांव में उसके मौजूद होने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार