जरियागढ़ में मंडा पूजा शुरू, लोगों में उत्साह
झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ में मंडा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में 51 भक्तों का विधिवत प्रवेश कराया गया। 14 अप्रैल को मुख्य मंडा पूजा होगी। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के जरियागढ़ में इस वर्ष भी भव्य रूप से मंडा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। मंडा पूजा समिति, जरियागढ़ द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आज पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। शुभारंभ के अवसर पर कुल 51 भक्तों का विधिवत प्रवेश कराया गया, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन विशेष रूप से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। 14 अप्रैल को मुख्य मंडा पूजा का आयोजन होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम
की शुरुआत शनिवार को भक्तों के प्रवेश के साथ हुई। इसके बाद 12 अप्रैल को धुवांसी, 13 अप्रैल को भक्ति जागरण और 14 अप्रैल को फूलखुंडी एवं भव्य नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा।शुभारंभ के मौके पर स्थानीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इकावन भक्तों का प्रवेश इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे।मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश राम, उपाध्यक्ष मुकेश राम एवं संरक्षक कृष्णा राम ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पूरे कार्यक्रम को लेकर जरियागढ़ क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


