चुट्टू गांव में मंडा पूजा, 6 जून को फूलखुंदी
चुट्टू गांव में मंडा पूजा, 6 जून को फूलखुंदी कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुट्टू गांव

कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुट्टू गांव में मंडा पूजा (शिव पूजा) का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी है। 28 मई से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पूजा के सफल संचालन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रतुल मुण्डा को अध्यक्ष, भगवान दास उरांव को उपाध्यक्ष, सुनील मुंडा को सचिव तथा राजू मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूजा समिति के अनुसार 6 जून की रात फूलखुंदी का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें शिव भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय देंगे। इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने बताया कि 7 जून की सुबह झूलन कार्यक्रम के साथ मंडा पूजा का समापन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


