ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकर्नाटक से चान्हो आ रहा युवक ट्रेन से लापता

कर्नाटक से चान्हो आ रहा युवक ट्रेन से लापता

थाना क्षेत्र के नवदी गांव निवासी बंधना उरांव अपने घर लौटते समय गायब हो गए। परिजनों के अनुसार वह दीपावली के बाद काम करने कर्नाटक गया था। वहां पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब हो गई।

कर्नाटक से चान्हो आ रहा युवक ट्रेन से लापता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 21 Nov 2023 12:44 PM
ऐप पर पढ़ें

चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवदी गांव निवासी बंधना उरांव (35वर्ष) कर्नाटक से ट्रेन से अपने घर लौटने के दौरान लापता हो गया। परिजनों के अनुसार वह दीपावली के बाद काम करने कर्नाटक गया था। वहां पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर वहां पहले से मौजूद अपने दो रिश्तेदारों के साथ 17 नवंबर को बेल्लारी स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ा। ट्रेन में दो स्टेशन के पार होने तक वह उनके साथ था, उसी दौरान उसके दोनों रिश्तेदारों को नींद आ गई जब वह जागे तो देखा कि बंधना बोगी से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बंधना उरांव के चार छोटे बच्चे हैं। इधर, बंधना के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी दशमी उरांव का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें