चान्हो में पति की पिटाई से गर्भवती पत्नी के बच्चे की मौत
चान्हो में मोहम्मद अल्ताफ ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी परवीन पर हथौड़े से हमला किया, जिससे सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात हुई। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में ले लिया है। यह अल्ताफ की तीसरी शादी थी।

चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बलसोकरा गांव निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी परवीन को हथौड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अल्ताफ की पिटाई से पत्नी के पेट में पल रहे सात माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात लगभग 11:30 की है। पुलिस ने मोहम्मद अल्ताफ को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि मो अल्ताफ की यह तीसरी शादी थी। दो पत्नियों की मौत के बाद उसने नौ माह पूर्व रामगढ़ की सोनी परवीन से तीसरी शादी की थी। गुरुवार की रात को मो अल्ताफ की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बकझक हो गई थी।
सोनी परवीन के लगातार चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे पड़ोसी जब अल्ताफ के घर में घुसे तो देखा कि कमरे में सोनी परवीन खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने घायल सोनी परवीन को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



