ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीतीसरी बार की मतगणना में ममता तिर्की बनी उतरी टुडुंल पंचायत की मुखिया

तीसरी बार की मतगणना में ममता तिर्की बनी उतरी टुडुंल पंचायत की मुखिया

नगड़ी प्रखंड की उतरी टुडुंल पंचायत की मुखिया पद के लिए तीन बार मतगणना हुई। पहली मतगणना में ममता तिर्की दो वोटों से जीत गई थी। लेकिन उनके निकटतम...

तीसरी बार की मतगणना में ममता तिर्की बनी उतरी टुडुंल पंचायत की मुखिया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 23 May 2022 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि।

नगड़ी प्रखंड की उतरी टुडुंल पंचायत की मुखिया पद के लिए तीन बार मतगणना हुई। पहली मतगणना में ममता तिर्की दो वोटों से जीत गई थी। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजू कुजूर ने इसे मानने से इनकार कर पुनः मतगणना की मांग की। दूसरी बार की मतगणना में वह 13 मतों से आगे निकल गए और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। जीत की घोषणा होते ही संजू कुजूर के समर्थक ने उन्हें माला पहनाकर जश्न मनाने लगे, परंतु ममता तिर्की ने मतगणना में चूक की आशंका व्यक्त करते हुए पुनः मतगणना की मांग करने लगी। इसके बाद निर्वाची सहायक पदाधिकारी सह नगड़ी के सीओ संतोष कुमार शुक्ल की देखरेख में फिर से मतगणना शुरू की गई। तीसरी बार की मतगणना में ममता तिर्की सात मतों से संजू कुजूर को हरा दिया। तीन बार मतगणना होने के कारण मतगणना केंद्र पंडरा में रविवार को रात साढ़े 11 बजे उत्तरी टुंडूल पंचायत के मुखिया का नाम तय हो पाया। इधर, ममता तिर्की के मुखिया बनते ही संजू कुजूर के समर्थकों में कुछ घंटे बाद मायूसी छा गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें