ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबशीर अहमद को माले ने दी श्रद्धांजलि

बशीर अहमद को माले ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलनकारी और कार्टूनिस्ट बशीर अहमद के निधन भाकपा माले कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। महेंद्र सिंह के विचारों से प्रभावित होकर...

बशीर अहमद को माले ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 08 Aug 2020 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड आंदोलनकारी और कार्टूनिस्ट बशीर अहमद के निधन भाकपा माले कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। महेंद्र सिंह के विचारों से प्रभावित होकर वे भाकपा माले से जुड़ गए झारखंड नव निर्माण और जंगल, ज़मीन और आदिवासी सवालों पर लगातार सक्रिय रहे। उनके निधन को झारखण्ड की देशज राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, केन्द्रीय कमिटी के सदस्य शुभेंदु सेन, जिला सचिव भुवनेश्वर केवट, एआईपीएफ नेता नदीम खान, सीटू के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव और भाकपा के सचिदानंद मिश्र समेत कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें