ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची हर घर में तिरंगा लगाना करें सुनिश्चित: मुंडा

हर घर में तिरंगा लगाना करें सुनिश्चित: मुंडा

भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को गोविन्दपुर मंडल द्वारा 200 मोटरसाइकिलों की रैली निकालकर अमृत महोत्सव...

 हर घर में तिरंगा लगाना करें सुनिश्चित: मुंडा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 10 Aug 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्रा, प्रतिनिधि।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को गोविन्दपुर मंडल द्वारा 200 मोटरसाइकिलों की रैली निकालकर अमृत महोत्सव मनाया गया। रैली गोविंदपुर जलंगा चौक से शूरु होकर गोविन्दपुर बस्ती होते हुए जरियागढ़ में समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा के विधायक कोचे मुंडा शामिल हुए। सभी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारा लगाते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर विधायक कोचे मुंडा ने कहा की पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। सभी देशवासी को अपने राष्ट्र को हमेशा सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मौके पर उपस्थित मंडल के अध्यक्ष रामध्यान सिंह ने कहा के आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा में सभी मंडल वासी सहयोग करे। सभी सुनिश्चित करें कि हर घर तिरंगा लगे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि युवा हमारे देश के मजबूत स्तम्भ है। सभी एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम समाप्ति पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी इसी प्रकार राष्ट्र के प्रति अपने निष्ठा को बनाये रखें। इससे हमारा देश विश्व मे सबसे अग्रणी कतार में सुशोभित होगा। मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा देवी, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा राम, जिला महामंत्री रामलखन सिंह, जिला युवा मोर्चा विकास मिश्रा, गंगा मुंडा, सुरेंदर गोप, सुधीर सिंह, मुस्तकीम अंसारी, शिवकुमार केशरी, शंकर्षण साहू, मुनि मिश्रा, सुदर्शन गोप, संजीत महतो, शिवम कुमार, मधुसूदन साहू, सहित आसपास के सैकड़ो राष्ट्रभक्त मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे नीलकंठ सिंह मुंडा

कर्रा प्रखंड के लोधमा चौक से लगभग 400 साइकिलों में बुधवार को तिरंगा यात्रा रैली निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा रैली लोधमा से शुरू होकर कुर्से, छाता, कोने अंबाटोली के बाद कर्रा चौक पहुंचेगा। जिसका नेतृत्व विधायक नीलकंठ मुंडा करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें