Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMajor Theft in Angara Jewelry Worth 10 Lakhs Stolen from SI s House
एसएसबी जवान के बंद मकान से 10 लाख के हगने की चोरी

एसएसबी जवान के बंद मकान से 10 लाख के हगने की चोरी

संक्षेप: अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां एसआई राजू रमण के बंद पड़े मकान से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हो गए। परिवार छठ पूजा के लिए हाजीपुर गया था। चोरों ने ताला तोड़कर केवल सोने के जेवर चुराए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Fri, 31 Oct 2025 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एसएसबी 26वीं वाहिनी में पदस्थापित एसआई राजू रमण के बंद पड़े किराये के मकान से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हो गए। इस संबंध में एसआई राजू रमण की पत्नी ने शुक्रवार को अनगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार वर्तमान में हाहे स्थित एक किराये के मकान में रहता है। 22 अक्तूबर को परिवार छठ पूजा मनाने हाजीपुर गया था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने की पांच अंगूठी, चेन सहित करीब 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चोरों ने घर में मौजूद लैपटॉप और पर्स को साथ नहीं ले जाकर पीछे फेंक दिया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी का मुख्य उद्देश्य केवल सोने के जेवर थे। शुक्रवार सुबह जब एसआई राजू रमण की पत्नी हाहे लौटीं तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत एसएसबी मुख्यालय को सूचना दी और फिर अनगड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस: अनगड़ा थाना पुलिस ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात 23 अक्तूबर की रात को हुई होगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।