ओरमांझी में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 41 मवेशी जब्त

Mar 09, 2026 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

ओरमांझी पुलिस ने ईरबा गांव के मदरसा मोहल्ला में छापेमारी कर 41 मवेशियों को जब्त किया है, जो पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई पिछले 10 दिनों में पशु तस्करी के खिलाफ की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

ओरमांझी में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 41 मवेशी जब्त

ओरमांझी, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ईरबा गांव के मदरसा मोहल्ला में छापेमारी कर पशु तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए बंगाल भेजे जाने की तैयारी में रखे गए 41 मवेशियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को चार पिकअप वैन में लोड कर पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी चल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर हुटूप स्थित गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया है। इस मामले में पिकअप वाहन के मालिक, चालक और तस्करी में शामिल कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपियों में ओरमांझी के ईरबा गांव के नौशाद अंसारी, खेतान अंसारी, गुड्डू अंसारी, कामता गांव के चरका अंसारी, डब्लू अंसारी व कयूम अंसारी, रातू थाना क्षेत्र के साबिर अंसारी और ठाकुरगांव उरुगुट्टू के रशीद अंसारी शामिल हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई:पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी थी कि ईरबा गांव में बड़ी संख्या में जानवरों को तस्करी के लिए रखा गया है और उन्हें पिकअप वैन में भरकर बंगाल भेजने की तैयारी की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ईद के अवसर पर इन मवेशियों को वहां भेजा जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी मवेशियों को जब्त कर लिया।पिछले 10 दिनों में तीसरी बड़ी है कार्रवाई:पुलिस ने बताया कि पिछले 10 दिनों के अंदर ओरमांझी थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शास्त्री चौक के पास बंगाल भेजे जा रहे जानवरों को जब्त किया गया था। वहीं एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने जानवरों से भरी एक गाड़ी पकड़कर मामला दर्ज किया था।जानकारी के अनुसार ओरमांझी, रातू, कांके, पिठोरिया, ठाकुरगांव, अनगड़ा और बुढ़मू क्षेत्रों से अवैध रूप से कंटेनर, पिकअप वैन और ट्रकों के माध्यम से पशुओं की तस्करी कर उन्हें बंगाल भेजा जाता है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने पर कुछ मामलों में कार्रवाई होती है, लेकिन अधिकांश पशु तस्करी कर बाहर भेज दिए जाते हैं। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।