अनगड़ा पुलिस ने किया वन भूमि पर की अवैध पोस्ता फसल नष्ट

Feb 03, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिरका पंचायत के ग्राम सुनुवाबेड़ा, लेम्हाटोली और जिंगाटोली की वन भूमि पर पोस्ता के पौधे मिले। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पौधों को नष्ट कर दिया और अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

अनगड़ा पुलिस ने किया वन भूमि पर की अवैध पोस्ता फसल नष्ट

अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगड़ा पुलिस ने पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिरका पंचायत के ग्राम सुनुवाबेड़ा, लेम्हाटोली एवं जिंगाटोली की वन भूमि पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़े पैमाने पर पोस्ता की अवैध फसल लगी हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस ने लाठियों की मदद से पोस्ता के पौधों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।