द महुआ फेस्टिवल में कैरोल प्रतियोगिता में बिखरे सुर

Dec 19, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में 12 माइल पर द महुआ फेस्टिवल में क्रिसमस कैरोल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में झारखंड की परंपरा और खान-पान का संगम देखने को मिला। यहां 300 से अधिक देशी व्यंजनों और पारंपरिक वस्त्रों की प्रदर्शनी की गई। महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा।

द महुआ फेस्टिवल में कैरोल प्रतियोगिता में बिखरे सुर

रांची, वरीय संवाददाता। सांगा विलेज, 12 माइल में आयोजित द महुआ फेस्टिवल में शुक्रवार को क्रिसमस कैरोल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में झारखंड की समृद्ध परंपरा और खान-पान का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां लगे विभिन्न स्टॉलों पर 300 से अधिक प्रकार के देशी व्यंजनों, मड़ुवा (रागी) से बने विविध उत्पादों और आकर्षक पारंपरिक वस्त्रों की प्रदर्शनी व बिक्री की जा रही है। दिन के सत्र में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मनमोहक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं, बिरजिया जनजाति के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मंडी एड़पा और ट्राइबकार्ट के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा।

कपिल टोप्पो, मनीष आइंद सहित आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;