ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीप्रदूषण नियंत्रण की घर से करें शुरूआत : डिप्टी मेयर

प्रदूषण नियंत्रण की घर से करें शुरूआत : डिप्टी मेयर

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने लोगों से प्रदूषण नियंत्रण की शुरुआत अपने घर से करने की अपील की है। वे बुधवार को होटल बीएनआर में महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट के कार्यशाला में बोल रहे थे। इस कार्यशाला में...

प्रदूषण नियंत्रण की घर से करें शुरूआत : डिप्टी मेयर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 07 Jun 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने लोगों से प्रदूषण नियंत्रण की शुरुआत अपने घर से करने की अपील की है। वे बुधवार को होटल बीएनआर में महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट के कार्यशाला में बोल रहे थे। इस कार्यशाला में शहरी गरीबों के समक्ष चुनौती एवं अवसर विषय पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जलवायु में काफी बदलाव आया है, जिसके लिए हम सभी जिम्मेवार हैं। जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में निगम की ओर से काफी प्रयास किया जा रहा है। जल संरक्षण को होल्डिंग टैक्स से जोड़ा गया है, ताकि ज्यादातर लोग इसे अपना सकें। उन्होंने वृक्षारोपण और उसके बचाओ पर जोर दिया। कार्यशाला में रांची की महिला लीडर्स ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि थर्मोकोल छत के उपयोग से गर्मी कम लगती है। मच्छर भगाने में नीम का तेल कपूर के साथ उपयोग करने पर काफी सस्ता पड़ता है। एक महिला ने बताया कि उन्होंने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण लेकर अपना घर खुद बनाया है। अब वह दूसरे को प्रशिक्षण दे रही है। पैनल डिस्कशन में प्रमोद कुमार भट्ट, शिशिर रॉय आदि ने भाग लिया। समापन सत्र को विधायक नवीन जायसवाल ने संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कई सुझाव दिए। जल संरक्षण के लिए तालाब और डोभा निर्माण पर जोर दिया। मौके पर महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट की कार्यक्रम प्रबंधक नीतू पांडेय उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें