संगीता चितलांगिया और आंचल झंवर सम्मानित
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक हुई, जिसमें झारखंड-बिहार प्रादेशिक संगठन की अध्यक्ष संगीता चितलांगिया और सचिव आंचल झंवर को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किए गए। बैठक में महिलाओं की एकजुटता और मानवता की सेवा पर चर्चा हुई।

रांची, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से सूरत के एक बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। इसमें झारखंड-बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष संगीता चितलांगिया और किशनगंज से सचिव आंचल झंवर समेत अन्य मातृ शक्ति का सम्मान किया गया। संगठन की ओर से उल्लेखनीय योगादन के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर समाज की महिलाओं की आपसी एकजुटता, मानवता की सेवा को आगे बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


