ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनवरात्र में दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, फैन्स को दिए ऑटोग्राफ

नवरात्र में दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, फैन्स को दिए ऑटोग्राफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नवरात्र के मौके पर दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। धौनी शनिवार को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने उनकी पूजा कराई।...

नवरात्र में दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, फैन्स को दिए ऑटोग्राफ
रांची तमाड़ प्रतिनिधि Sat, 13 Oct 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नवरात्र के मौके पर दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। धौनी शनिवार को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने उनकी पूजा कराई। धौनी मंदिर परिसर में 20 मिनट तक रुके। इस बीच उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाया और ऑटोग्राफ भी दिया। धौनी के साथ उनके दोस्त चित्तू लोहानी ने भी पूजा-अर्चना की।  
धौनी जब भी रांची आते हैं तो दिउड़ी मंदिर जरूर जाते हैं। टीम इंडिया के कप्तान रहते हुए भी धौनी किसी बड़ी सीरीज के शुरू होने से पहले यहां जरूर आते थे। धौनी अपने साथ इस मंदिर के दर्शन कराने टीम इंडिया के कई सदस्यों को ला चुके हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें