करांजी पंचायत में मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का किया निरीक्षण

Nov 19, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने करांजी पंचायत का दौरा किया। उन्होंने महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कागजातों पर हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। शिकायत पंजी में शिकायतकर्ता के मोबाइल और आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मनरेगा योजनाओं का भी निरीक्षण किया।

करांजी पंचायत में मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का किया निरीक्षण

बेड़ो, प्रतिनिधि। मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड की करांजी पंचायत का दौरा और निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय में मनरेगा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों, जैसे कि सेवन रजिस्टर और रोजगार दिवस पंजी की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों और कागजातों पर मुहर के साथ हस्ताक्षर अनिवार्य है। वहीं शिकायत पंजी में शिकायतकर्ता का मोबाइल और आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज किए जाने चाहिए, ताकि शिकायत का निपटारा होने के बाद उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी जा सके। इसके अतिरिक्त वंशावली को मुखिया और पंचायत सचिव दोनों से सत्यापित कराना जरूरी है।

अभिलेखों की जांच के बाद, लोकपाल ने क्षेत्र का भ्रमण किया और विभिन्न मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शम्मा परवीन और रश्मि परवीन की जमीन पर शेड निर्माण, अमन टंडन, अंगद टंडन, और मोहम्मद अंसारी के सिंचाई कूप निर्माण और विनीता देवी तथा मीना देवी की आम की बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ संजय तिर्की, पंचायत की मुखिया फ्रांसिसका मिंज, बबलू खान, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम भाई पटेल, कनीय अभियंता सुरेश लिंडा, अभय आशीष कोया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक संतोषी, बिरसमुनी कुमारी, भीम साहू और नीरज लकड़ा समेत दर्जनों लाभुक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;