महेश्वर धाम शिव मंदिर में वार्षिकोत्सव को लेकर कलश यात्रा आज
महाशिवरात्रि के अवसर पर रातू पावर सब-स्टेशन स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलश यात्रा काली मंदिर और काठीटांड़ चौक होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंचेगी। इसके बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा, और रविवार को रुद्राभिषेक, विशेष शिव शृंगार और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रातू, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रातू पावर सब-स्टेशन स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शनिवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा काली मंदिर और काठीटांड़ चौक होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंचेगी। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो जाएगा। रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में रुद्राभिषेक, विशेष शिव शृंगार और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन झखराटांड़ शिव मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महेश्वर धाम पहुंचेगी। यहां मंदिर समिति द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा।
आकर्षक विद्युत सज्जा और तैयारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिव मंदिर संचालन समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। महेश्वर धाम मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा (रंगीन लाइटों) से सजाया गया। इसके अतिरिक्त, रातू और आसपास के क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में रंग-रोगन और विशेष सजावट के साथ शिवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मंदिर के आयोजनों में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




