ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआदिवासी परिवार के दो बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठाएगी महानगर कांग्रेस

आदिवासी परिवार के दो बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठाएगी महानगर कांग्रेस

- विश्व आदिवासी दिवस पर लिया निर्णय

आदिवासी परिवार के दो बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठाएगी महानगर कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 09 Aug 2020 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस आदिवासी परिवार के दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यह निर्णय लिया गया। मोराबादी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में टैगोर हिल बनिया टोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित मुंडा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित थे। इस अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा और अन्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय प्रताप, सोनाल शांति, बॉबी खान, गौतम उपाध्याय, रिंकी नायक, राकेश मुंडा, सिकंदर मुंडा, संतोष साह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें