ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडिपार्टमेंट आफॅ आईटी एंड ई गर्वनेस ने किया स्कूल कार्यशाला का आयोजन

डिपार्टमेंट आफॅ आईटी एंड ई गर्वनेस ने किया स्कूल कार्यशाला का आयोजन

अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में डिपार्टमेंट ऑफ आईटी एंड ई गर्वनेस ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिक प्रतिभा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को एयरोमाडलिंग, रोबोटिक्स और थ्रीडी प्रिटिंग के बारे में...

डिपार्टमेंट आफॅ आईटी एंड ई गर्वनेस ने किया स्कूल कार्यशाला का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 31 Aug 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में डिपार्टमेंट ऑफ आईटी एंड ई गर्वनेस ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिक प्रतिभा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को एयरोमाडलिंग, रोबोटिक्स और थ्रीडी प्रिटिंग के बारे में मॉडल प्रस्तुत कर विस्तृत जानकारी दी गई। सूचना एवं तकनीक आधारित परीक्षा उड़ान के प्रतिभाशाली बच्चों और उनके विद्यालयों का चयन किया गया। कोलकाता से आए शम्बो सेन और रांची से आए शुभांगी कुमारी, विदिशा मिश्रा ने बतौर विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि विज्ञान में दक्षता हासिल करने के लिए आवश्यक और प्रायोगिक दक्षता आवश्यक है कि हम प्रायोगिक और रचनात्मक दक्षता हासिल करने पर बल दें। कार्यक्रम का सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक आलोक कुमार ने प्रमुख योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें