Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMahabhog Distribution by Shri Jiin Mata Family During Navratri in Ranchi
श्री जीण माता परिवार ने महाप्रसाद का वितरण किया

श्री जीण माता परिवार ने महाप्रसाद का वितरण किया

संक्षेप:

रांची में श्री जीण माता परिवार ने रविवार को पहाड़ी मंदिर के पास महाभोग का वितरण किया। शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं के बीच हलवा-पूरी महाप्रसाद बांटा गया। मंदिर के पुजारी ने देवी भगवती की पूजा और आरती...

Sep 28, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री जीण माता परिवार की ओर से रविवार को पहाड़ी मंदिर के पास स्थित मंदिर में महाभोग का वितरण किया गया। शारदीय नवरात्र पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच हलवा-पूरी महाप्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी सीतानंद झा ने देवी भगवती के दरबार में पूजा एवं आरती कर सभी के लिए मंगल कामना की। महाप्रसाद वितरण में संगठन के बृजमोहन अग्रवाल, दिलीप पटवारी, सुभाष अग्रवाल, विक्रम खेतावत, मुकेश भरतिया, संजय गाड़ोदिया, प्रदीप सिंघानिया, नमन अग्रवाल, सुशील मोदी समेत अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।