एलपीजी गैस की डोर स्टेप डिलीवरी साबित हो रही नाकाफी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के पास बैकलॉग है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। नए गैस कनेक्शन भी जारी नहीं किए जा रहे हैं, और छोटे गैस सिलेंडर स्टॉक से बाहर हैं। प्रशासन स्थिति सुधारने के लिए प्रयासरत है।

एलपीजी गैस की डोर स्टेप डिलीवरी साबित हो रही नाकाफी

रांची, संवाददाता। राजधानी रांची में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों के पास बैकलॉग स्थिति बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, कई एजेंसियों द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह मौजूदा मांग के सामने अपर्याप्त साबित हो रही है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता अब भी गैस बुकिंग और सिलेंडर की स्थिति जानने के लिए एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। नहीं मिल रहे हैं नए गैस कनेक्शननए गैस कनेक्शन को लेकर भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।

एजेंसियों द्वारा फिलहाल नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे नए उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडरों की स्थिति भी खराब है। शहर की कई एजेंसियों में ये सिलेंडर पूरी तरह स्टॉक आउट हो चुके हैं। कई परिवार वैकल्पिक ईंधन के सहारे काम चलाने को मजबूर हैं। हालांकि, प्रशासन और संबंधित कंपनियों की ओर से स्थिति सुधारने के प्रयास जारी हैं। अवैध रूप से गैस बेचने वालों पर प्रशासन कि ओर से नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।