खूंटी में बैकलॉग के कारण नहीं मिल रहा डीएसी नंबर, हो रही परेशानी

Apr 07, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी में मध्य पूर्व के देशों के संघर्ष के कारण एलपीजी गैस की किल्लत हो रही है। पिछले एक महीने से उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है, जिससे वे परेशान हैं। इंडेन गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है, जबकि प्रशासन ने आंशिक राहत के लिए गैस की आपूर्ति शुरू की है।

खूंटी में बैकलॉग के कारण नहीं मिल रहा डीएसी नंबर, हो रही परेशानी

खूंटी, प्रतिनिधि। मध्य पूर्व देशों के बीच जारी संघर्ष का असर अब खूंटी में भी देखने को मिल रहा है, जहां पिछले एक महीने से घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस की किल्लत बनी हुई है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं और लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं एजेंसी प्रतिनिधियों के अनुसार, हजारों की संख्या में बैकलॉग चल रहा है और सीरियल नंबर के आधार पर ही डीएसी जारी किया जा रहा है।

इंडेन गैस एजेंसियों पर सबसे अधिक भीड़:खूंटी में इंडेन गैस को लेकर सबसे अधिक परेशानी देखी जा रही है। यहां बिरसा इंडेन गैस और प्रियम इंडेन गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर बिरसा इंडेन गैस एजेंसी में सुबह से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं।प्रशासन की पहल से आंशिक राहत:गैस संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए पिछले दो दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में वाहन के माध्यम से गैस की आपूर्ति शुरू कराई है। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने के कारण कतारें अभी भी कम नहीं हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।