ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

रांची: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इसके ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड बढ़ रही है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की...

रांची: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 10 Feb 2018 09:18 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इसके ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड बढ़ रही है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम कहीं-कहीं बारिश हुई। दोपहर बाद सूरज ओझल रहे। घने बादलों के और गहराने की संभावना है। मौसम के इस मिजाज से दिन में ठंड बढ़ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होगा। 13 फरवरी को पूरे राज्य में हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी भाग पर ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह दबाव झारखंड के दक्षिणी हिस्से, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर है। इससे पूरे झारखंड का मौसम बदल गया है। यहां तक की डाल्टनगंज में भी छिटपुट बारिश हो रही है। 24 घंटों के बाद पूरे झारखंड पर बादल गहराने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिणी झारखंड पर मौसम बदलाव का ज्यादा असर होगा। विभाग के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव से राज्य के ऊपर 14 फरवरी तक बादल छाए रह सकते हैं। 13 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है।

लंबे समय के बाद बारिश की संभावना

मानसून के बाद लंबे इंतजार के बाद झारखंड में बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। झारखंड में प्राय: हर महीने बारिश होती रही है। लेकिन इस बार लगातार छह माह तक आसमान साफ रहा और बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड का मौसम मुख्यत: बंगाल की खाड़ी पर निर्भर है। खाड़ी में होनेवाले हलचल का झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों पर पड़ता है, लेकिन इस बार मानसून बीतने के बाद खाड़ी शांत रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें