निकाय चुनाव जनाधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर : प्रधान

Dec 21, 2025 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने नगर निकाय चुनाव को पार्टी के लिए जनाधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक में जनहित मुद्दों को उठाने के लिए आंदोलन करने की भी योजना बनाई गई।

निकाय चुनाव जनाधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर : प्रधान

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए जनाधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर है, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इसकी तैयारी में जुट जाएं। प्रधान रविवार को निवारणपुर स्थित पार्टी के निजी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा प्रदेश से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसरोकारों के माध्यम से प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर उमेश तिवारी, कपिल पासवान, बिलाल खान, शैलेंद्र द्विवेदी, ममता रंजन, अभिषेक राय, मनोज राय, प्रदीप पासवान, आदित्य विजय प्रधान, गिरिधारी झा, श्रीकांत पासवान, अनिल पासवान, हेमंत श्रीवास्तव, संजय पासवान, दिनेश सोनी, दिलीप पासवान, राजेंद्र पासवान, दिलीप कुमार, अशोक सिंह, सच्चिदानंद गांधी, मनीषा देवी, राकेश सिंह, शिव जी, रतन पासवान, गणेश उपाध्याय, हाफिजुल हसन, पारसनाथ राय, अवधेश तिवारी, बंटी उपाध्याय, संजीत द्विवेदी, ज्योति होरो, दीपिका होरो, राजेश रंजन वर्मा, आनंद पांडे, सुरेंद्र राय, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLok Jan Shakti Party Ramvilas Prepares for Municipal Elections to Expand Influence
;;;