लोहड़ी पर्व खुशियां बांटने का बड़ा अवसर : सेठ
रांची नागरिक समिति द्वारा बडालाल स्ट्रीट पर लोहड़ी का पर्व मनाया गया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने इस पर्व की महत्ता पर जोर दिया। सभी समुदायों ने मिलकर लोहड़ी पूजा की और इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया। आयोजन में लोगों ने तिलकुट, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नागरिक समिति की ओर से बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार मुहाने (चौराहे) पर लोहड़ी मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के अलावा रांची के विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, राजेंद्र सरावगी आदि मौजूद थे। मौके पर सेठ ने कहा पंजाबी समाज के लोगों के लिए लोहड़ी खुशियों का पर्व है और हम सभी आज लोहड़ी पर्व के अवसर पर विभिन्न समाज के लोग यहां उपस्थित हुए हैं। यह गर्व की बात है कि हम सभी मिलकर अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ लोहड़ी पूजन में अपना योगदान देते हैं।
स्व अशोक नागपाल ने जो सिलसिला शुरू किया, आज उनके पुत्र उसी प्रकार से सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। सीपी सिंह बोले, लोहिड़ी का पर्व एकता और नवीनता का संदेश देता है। महुआ मांझी बोलीं, यह परंपरा आज हर्षोल्लास से साथ मनायी जा रही है। समाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाने का पर्व है। पवन शर्मा, राजेंद्र सरावगी, अरुण बुधिया, किशोर मंत्री ने लोगों को पर्व की शुभकामना दी। आयोजन में पहुंचे लोगों ने समिति के सचिव संदीप नागपाल के साथ लोहड़ी को प्रज्जवलित कर अग्नि की परिक्रमा करते की और तिलकुट, रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पद्म श्री बलबीर दत्त, अशोक नारसरिया, नंदकिशोर अरोड़ा, पूनम आनंद, लक्की सुनेजा, अरुण बुधिया, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, हरविंदर सिंह बेदी, पवन मंत्री, मंगल मुरारी समेत काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




