एसएसपी से शिकायत करने पर युवक के साथ मारपीट
एसएसपी से शिकायत करने पर युवक के साथ मारपीट, लुटपाट 15 अप्रैल को कुमार गौरव ने अपने मित्र राजेश कुमार को कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने से रोकते हुए

रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी कुमार गौरव को एसएसपी से शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत करने से नाराज स्थानीय युवकों ने उन्हें बुलाकर जमकर मारपीट की और लूटपाट की। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को कुमार गौरव ने अपने मित्र राजेश कुमार को कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने से रोका था और उन्हें एसएसपी को आवेदन देने में मदद की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोगों ने बहाने से बुलाकर उनके साथ मारपीट की और छिनतई की।
पीड़ित के अनुसार राजेश सिन्हा, मुकेश साहू, अमित कुमार सहित कई लोगों ने मिलकर करीब आधे घंटे तक उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान आरोपियों ने चाकू से गले से सोने का लॉकेट काटकर छीन लिया। इसके अलावा उनकी पर्स भी निकाल ली, जिसमें नकद राशि और जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें घर खाली करने और पत्नी व बच्चों को मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


