
अतिक्रमण के विरोध में सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी
रांची में बस्ती बचाओ मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई। प्रशासन ने 10 दिनों में झोपड़ी हटाने का आदेश दिया है। लोग कहते हैं कि ठंड में उनके पास रहने की जगह नहीं है और सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।
रांची, वरीय संवाददाता। बस्ती बचाओ मोर्चा की बैठक बुधवार को बिरसा बस स्टैंड परिसर में हुई। इस दौरान चुनवा टोली के स्थानीय लोग शामिल हुए। अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हमलोगों को प्रशासन के द्वारा मौखिक सूचना दी गई कि 10 दिनों के अंदर अपनी झोपड़ी हटा लें, अन्यथा प्रशासन के द्वारा जेसीबी लगाकार बस्ती को हटा दिया जाएगा। इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बसाने की व्यवस्था करें, अन्यथा हम सभी सामूहिक आत्मदाह करेंगे। लोगों ने कहा कि हमलोगों के पास वोटर आईडी, राशनकार्ड, बिजली बिल और आधारकार्ड तक है। ठंड के मौसम में हमलोग कहां जाएंगे।

बच्चों की अभी परीक्षा भी चल रही है। साथ ही कई आदिवासी परिवार हैं, उनका पर्व का माहौल भी चल रहा है। इसलिए, प्रशासन व राज्य व केंद्र सरकार को इस दिशा में अविलंब संज्ञान लेकर पहले बसाने की व्यवस्था की जाए। मौके पर आकाश तिर्की, पवन तिर्की, सुनिल मिचयारी, महादेव बड़ाइक, राजू एक्का, गोलू राम, रोशन कंडुलना, पिरुस एक्का, मार्टिन एक्का, अनिता धान, सुमन देवी, गुड़िया देवी, सोनिया तिर्की सहित कई मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


