तमाड़ में स्थानीय युवकों ने की अपने स्तर से घाटों की सफाई

Oct 24, 2025 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

इस साल छठ पूजा से पहले स्थानीय सांसद और विधायक ने घाटों की सफाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। विधायक और प्रशासन का रवैया उदासीन रहा। स्थानीय युवकों ने अपने स्तर पर घाटों की सफाई की।...

तमाड़ में स्थानीय युवकों ने की अपने स्तर से घाटों की सफाई

तमाड़, प्रतिनिधि। इस साल छठ पूजा से पहले स्थानीय सांसद, विधायक और प्रशासन की ओर से छठ घाटों की सफाई नहीं की गई। पारंपरिक रूप से हर साल विधायक और प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष उनका रवैया उदासीन रहा। घाटों के चारों ओर गंदगी का जमावड़ा होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय युवकों और छठव्रतियों के परिजनों ने अपने स्तर से घाटों की सफाई कर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी छठ घाटों का निरीक्षण तक नहीं करने आए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और विधायक का यह रवैया असुविधा और नाराजगी पैदा कर रहा है।

इसके अलावा ग्रामीण अब घाटों की विद्युत साज-सज्जा को लेकर भी परेशान हैं। आक्रोश जताते हुए उन्होंने आगामी समय में प्रशासन की सक्रियता की उम्मीद जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;