
सिलदा गांव की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक
खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को सिलदा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक ने...
खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा रविवार को सदर प्रखंड के फुदी पंचायत अंतर्गत सिलदा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, महिला समूहों, किसानों और युवाओं से मुलाकात कर गांव की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने विधायक निधि से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। मुखिया अणिमा कच्छप ने बताया कि केंद्र से अनुदान न मिलने से कई कार्य प्रभावित हैं, फिर भी पंचायत प्रतिनिधि अपने संसाधनों से विकास कार्य जारी रखे हुए हैं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मौके पर संजू लोहारा, असीम अंसारी, रजनी धनवार, राजेश मुंडा, रघु सुरीन, सिनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




