
लिटिल एंजेल प्ले स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लिटिल एंजेल प्ले स्कूल डकरा में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रीता महतो और श्रमिक नेता टूपा महतो ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने राधा कृष्ण के वेशभूषा में...
खलारी, निज प्रतिनिधि। लिटिल एंजेल प्ले स्कूल डकरा में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रिंसिपल रीता महतो और श्रमिक नेता टूपा महतो ने संयुक्त रूप से भगवान कृष्ण के तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण के वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया। मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया पर छोटे बच्चों के नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के द्वारा जन्मोत्सव की झलक भी प्रदर्शित की गई। स्कूल की प्रिंसिपल रीता महतो ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन काल के बारे में कई रोचक जानकारी दी।

इस मौके पर रानी सिंह, काजल शर्मा, खुशबू चौहान, रोजी परवीन, तमन्ना परवीन, नंदनी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




