बुंडू में वज्रपात से एक महिला की मौत, दूसरी जख्मी
बुंडू के गोसाईंडीह गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। घटना गुरुवार शाम चार बजे हुई जब दोनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। मृतका का शव अस्पताल में रखा गया है और...

बुंडू, संवाददाता। प्रखंड में गोसाईंडीह गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। घटना गुरुवार की शाम लगभग चार बजे की है। दोनों महिलाएं खेत में धनरोपनी कर रही थीं। मृतका 50 वर्षीय टुसू देवी बुंडू के फुलवारटोली निवासी थी। वहीं, घायल महिला कुंती देवी मांझीटोली, बुंडू की रहनेवाली है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कुंती देवी को बुंडू अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। वहीं, टुसू देवी का शव बुंडू अस्पताल में रखा गया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा। इधर, ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




