Ranchi News: वज्रपात से दो दुधारू मवेशी समेत तीन पशुओं की मौत
Ranchi News: बुधर्मू में भारी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर दो गायों और एक बछिया की मौत हो गई। यह घटना उसकू गांव में हुई जहां पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन मिला। पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया और उन्हें दफनाया गया।

Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। भारी बारिश के साथ बुधवार दोपहर हुए वज्रपात की चपेट में आकर दो दुधारू गायों और एक बछिया की मौत हो गई। यह घटना बुढ़मू-मुरूपीरी पंचायत के उसकू गांव में हुई, जहां रीमा देवी (पति विश्वनाथ यादव) के तीनों मवेशी वज्रपात का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग के चिकित्सक को फोन कर सूचना दी गई। चिकित्सक के पहुंचने के बाद तीनों मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उन्हें मिट्टी में दफन कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया सीता देवी और भाजपा नेता तारकेश्वर भारती ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


