सिल्ली में बज्रपात से सात लंगुरों की मौत
सिल्ली के लोवादाग गांव में मंगलवार को वज्रपात के कारण एक आम पेड़ पर बैठे सात लंगुरों की मौत हो गई। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी। वन अधिकारी जयप्रकाश साहू ने लंगुरों का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने इस घटना को अशुभ मानते हुए दुख व्यक्त किया और पूजा-पाठ किया।

सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवादाग गांव के समीप सिल्ली टीकर पथ के लोवादाग पहाड़ माझ के समीप मंगलवार को वज्रपात से आम पेड़ पर बैठे कुल सात लंगुरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार लगभग 3 बजे के आसपास हल्की बारिश के बाद हुए बज्रपात से आम पेड़ पर पेड़ बैठे 7 लंगुर उसकी चपेट आ गए एवं मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी वन पाल जयप्रकाश साहू घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जरुरी प्रक्रिया पूरी कर सातों लंगुरों को गड्ढे में दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने इतनी संख्या में लंगुरों की मौत होने से गहरा दुख व्यक्त किया।
वहीं ग्रामीण इस घटना को अशुभ मानते हुए पूजा पाठ भी किये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


