ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्य के कुछ स्थान पर दो दिन होगी हल्की बारिश

राज्य के कुछ स्थान पर दो दिन होगी हल्की बारिश

छाए बादल ::::::::::::::::::: चक्रवाती तूफान जवाद के प्रभाव से आसमान में छाए बादल 30 से

राज्य के कुछ स्थान पर दो दिन होगी हल्की बारिश
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 03 Dec 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

चक्रवाती तूफान जवाद के प्रभाव से शनिवार और रविवार को झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी, मध्य भाग और इसके समीप के इलाके में हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थान पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही स्तर पर हवा का बहाव संभव है।

चक्रवात के असर से शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी भाग में दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तक बादल और घने हो जाएंगे। इधर, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम शुक्रवार को डीप डिप्रेशन में बदलने के बाद चक्रवात का रूप ले लिया। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार को सुबह में उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट से बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। पांच दिसम्बर को चक्रवात दोपहर तक ओडिशा के तट के साथ पुरी तक पहुंच जाएगा। इसके बाद चक्रवात उत्तर-पूर्व की ओर पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा।

राज्य के इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

झारखंड में शनिवार और रविवार को पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में कुछ स्थान पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें