Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJalsa Lifestyle Exhibition Showcases Fashion Art and Glamour in Ranchi
रेडिसन ब्लू में 'जलसा' का आयोजन कल

रेडिसन ब्लू में 'जलसा' का आयोजन कल

संक्षेप:

रांची के होटल रेडिसन ब्लू में शुक्रवार को 'जलसा' लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उभरते डिजाइनर्स और कलाकारों को मंच प्रदान करना है। यहां फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और एक्सेसरीज जैसे विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Nov 05, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। होटल रेडिसन ब्लू में शुक्रवार को लाइफस्टाइल एग्जिबिशन 'जलसा' का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में फैशन, कला और ग्लैमर का संगम देखने को मिलेगा। उद्देश्य उभरते हुए लाइफस्टाइल डिजाइनर्स और कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। 'जलसा' ब्रांड की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी, संस्थापक टिम्सी आनंद हैं। प्रदर्शनी में में कई प्रसिद्ध डिजाइनर और लाइफस्टाइल ब्रांड्स अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। फैशन से लेकर ज्वेलरी, होम डेकोर से लेकर एक्सेसरीज तक, यहां हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ खास देखने और खरीदने को मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें