ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीवेब सीरिज ग्रहण के निर्माता को लीगल नोटिस

वेब सीरिज ग्रहण के निर्माता को लीगल नोटिस

सिख दंगे पर बनी वेब सीरिज ग्रहण में झारखंड के संबंध में गलत तथ्य दिखाए जाने पर ऑल इंडिया सिख यूथ फेडरेशन ने वेब सीरिज के निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा...

वेब सीरिज ग्रहण के निर्माता को लीगल नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 19 Jun 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य बातें :::::::::::::::::::::::::

झारखंड से संबंधित मामलों में गलत तथ्य पेश करने का आरोप

एक सदस्यीय आयोग के बदले एसआईटी की बात दिखायी गई

पगड़ीधारी सिख को दंगाई बताने का आरोप लगाया गया

रांची। प्रमुख संवाददाता

सिख दंगे पर बनी वेब सीरिज ग्रहण में झारखंड के संबंध में गलत तथ्य दिखाए जाने पर ऑल इंडिया सिख यूथ फेडरेशन ने वेब सीरिज के निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें 24 जुलाई को प्रस्तावित वेब सीरिज को रिलीज नहीं करने को कहा गया है। रिलीज होने पर निर्माता और निदेशक के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। फेडरेशन के पूर्वी भारत के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय के माध्यम से निर्माता, निदेशक और एक चैनल के अध्यक्ष पर इस सीरिज में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाया है।

1984 सिख दंगे में झारखंड के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने वाले सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि उपरोक्त वेब सीरिज के ट्रेलर में 2016 में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा एसआइटी का गठन दिखाया गया है। लेकिन सतनाम सिंह गंभीर की याचिका पर एक सदस्यीय आयोग का गठन कर उच्च न्यायालय के सेवामुक्त न्यायाधीश जस्टिस डीपी सिंह को आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। वेब सीरिज में सिटी एसपी अमृता सिंह को एसआइटी का प्रमुख दर्शाया गया है, जो कि सरासर गलत है। एक पगड़ीधारी सिख को दंगाई दिखाकर और तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर पीड़ित परिवारों का जख्म कुरेदने का काम किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें