Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLegal Awareness Program Held in Chipra Village by DLSA and RKDF University
नगड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरुकता की दी जानकारी

नगड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरुकता की दी जानकारी

संक्षेप:

गुरुवार को नगड़ी प्रखंड के चिपरा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्रों ने दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

Nov 13, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड के चिपरा गांव में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल झालसा के निर्देश पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में की गई। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने दहेज प्रथा अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, पॉक्सो एक्ट तथा संविधान के आर्टिकल-21ए के तहत शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने नालसा की डॉन योजना पर जोर देते हुए नशा न करने का आह्वान किया और पोस्ते की खेती करने पर कठोर सजा के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने नशा से संबंधित टोल फ्री नंबर 1933 और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, आरकेडीएफ विश्वविद्यालय की डीन, फेकल्टी ऑफ लॉ अमृता सुदन चक्रवर्ती, विधि विभाग के अमित झा, सहायक प्रोफेसर अमन कुमार और रितिका स्वरूप, तथा डीन ऑफ इकोनॉमिक्स अभिषेक वैभव समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ग्रामीणों को न्यायिक आयोजनों की दी गई जानकारी 29 नवंबर को बिजली के वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत और 13 दिसंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। कार्यक्रम में चिपरा पंचायत के मुखिया, उप-मुखिया और पीएलवी रीना लिंडा, पंकज कुमार, रीता महली और राजा वर्मा और ग्रामीण मौजूद थे।