बाड़े पंचायत में लगा विधिक जागरुकता शिविर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांची10 जून बुढ़मू 1पी--जागरूकता शिविर में उपस्थित लोग बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाड़े पंचायत में

बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाड़े पंचायत में बुधवार को विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी सदीक अली ने मोटर वाहन दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह, लोक अदालत और 15100 हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को कानूनी सहायता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। मौके पर बाड़े पंचायत मुखिया अनुपमा उरांव, पीएलवी काजल कुमारी, विजय खलको सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


