मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे अधिवक्ता से चेन छीनकर अपराधी फरार

Sep 18, 2025 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार पसारी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। यह घटना उस समय हुई जब वह गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। उन्होंने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है,...

मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे अधिवक्ता से चेन छीनकर अपराधी फरार

रांची। हाईकोर्ट के अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार पसारी से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गुरुवार को अधिवक्ता मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। सरकुलर रोड के रहने वाले अधिवक्ता जीतेंद्र ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार दो अपराधी साइंस ब्लॉक के पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLawyer Jitendra Kumar Pasari Robbed of Gold Chain in Ranchi
;;;