Ranchi News: वंशावली व पारिवारिक सूची निर्माण में देरी नहीं हो : एस अली

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: झारखंड में एसआईआर में नाम, पिता/माता/पति के नाम और उम्र में अंतर के कारण बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस मिला है। दस्तावेजों की कमी से लोग परेशान हैं। छात्र संघ और आमया संगठन ने अधिकारियों से मुलाकात की और धारणाओं का समाधान कराने का आश्वासन मिला।

Ranchi News: वंशावली व पारिवारिक सूची निर्माण में देरी नहीं हो : एस अली

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। एसआईआर में नाम, पिता/माता/पति के नाम, टाइटल और उम्र में अंतर तथा पिता से छह बच्चों की मैपिंग से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस मिला है। सुनवाई के दौरान 12 प्रकार के दस्तावेजों में से एक-दो या तीन दस्तावेज जमा करने हैं। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर झारखंड छात्र संघ और आमया संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय सचिव नौशाद आलम और प्रखंड अध्यक्ष सिद्दीक अंसारी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी रवि कुमार से मिलने का प्रयास किया। अधिकारी के नहीं मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने नारेबाजी की।

केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने डीडीसी और अपर समाहर्ता को मामले की जानकारी दी। बाद में अंचल अधिकारी ने फोन कर लंबित वंशावली और पारिवारिक सूची के आवेदनों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। बीडीओ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निर्धारित दस्तावेज मान्य होंगे। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर ही वंशावली मांगी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: वंशावली व पारिवारिक सूची निर्माण में देरी नहीं हो : एस अली