ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची:रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव ने दवा लेने से किया मना, डॉक्टर परेशान

रांची:रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव ने दवा लेने से किया मना, डॉक्टर परेशान

रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद डॉक्टरों की सलाह नहीं मान रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा दी जा रही दवा लालू नहीं ले रहे हैं। डॉ उमेश प्रसाद ने लालू के मधुमेह की जांच करवायी। रिपोर्ट में मधुमेह 270...

रांची:रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव ने दवा लेने से किया मना, डॉक्टर परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 25 Mar 2018 06:41 AM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद डॉक्टरों की सलाह नहीं मान रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा दी जा रही दवा लालू नहीं ले रहे हैं। डॉ उमेश प्रसाद ने लालू के मधुमेह की जांच करवायी। रिपोर्ट में मधुमेह 270 (पीपी) से ऊपर है। 

इसके बाद लालू को मधुमेह कंट्रोल के लिए इंसुलिन देने का परामर्श दिया गया। लेकिन लालू प्रसाद ने इंसुलिन का इंजेक्शन लेने से साफ मना कर दिया है। उनकी इस मनाही के बाद डॉक्टर परेशान है। 

डॉक्टरों ने लालू के बीएसटी पर साफ लिख दिया है कि मरीज ने दवा लेने से साफ इंकार कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर मधुमेह कंट्रोल नहीं होगा तो परेशानी बढ़ सकती है। उनके किडनी का सीरम क्रिएटनीन पहले से ही बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में हालत गंभीर होने से इंकार नहीं किया जा सकता। 

चारा घोटाला:लालू को 14 साल की जेल,जानिए अन्य 18 को कितनी हुई सजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें