ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीलालू ने आधा घंटा प्रदेश कार्यालय में बिताया

लालू ने आधा घंटा प्रदेश कार्यालय में बिताया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को आधा घंटा प्रदेश कार्यालय में बिताया। सीबीआई कोर्ट से निकलने के बाद सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और पार्टी के कई पूर्व विधायक यहां...

लालू ने आधा घंटा प्रदेश कार्यालय में बिताया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 13 Dec 2017 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को आधा घंटा प्रदेश कार्यालय में बिताया। सीबीआई कोर्ट से निकलने के बाद सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और पार्टी के कई पूर्व विधायक यहां पहले से मौजूद थे। कार्यालय में आधा घंटा रूकने के बाद लालू प्रसाद हवाई अड्डा चले गए, जहां से पटना लौट गए। कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लालू ने केन्द्र और झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की स्थिति बद से बदत्तर है। मुख्यमंत्री रघुवर दास हाथी उड़ा रहे हैं और जनता भूखे मर रही है। प्रदेश भाजपा ने चुनाव खर्च के लिए पार्टी के नेताओं को 30 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है। अन्तत: यह पैसे जनता से वसूला जाएगा। केन्द्र सरकार का जिक्र करते हुए लालू ने कहा कि गुजरात के चुनाव परिणाम से इस सरकार की हकीकत का पता चल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से करने पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। यह देश को तोड़ने की साजिश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें