लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल में सुष्टि कुमारी अव्व्ल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सृष्टि कुमारी ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष राज कश्यप और मिष्टी रानी ने 95.2% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हिमांशु प्रसाद साहू ने 94.6% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल में सुष्टि कुमारी अव्व्ल

रांची, संवाददाता। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित कुल 114 विद्यार्थियों में से 30 छात्रों ने 90% से अधिक, 62 ने 80% से अधिक और 103 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सृष्टि कुमारी ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष राज कश्यप और मिष्टी रानी 95.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हिमांशु प्रसाद साहू ने 94.6% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य अभिषेक हरित ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया।टॉप-3सृष्टि कुमारी ने 96.6%आयुष राज कश्यप और मिष्टी रानी 95.2%हिमांशु प्रसाद साहू ने 94.6%

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।