गुस्साए मजदूरों ने हथालन अभिकर्ता को पीटा
रांची के कडरू गोदाम में मजदूरों ने परिवहन सह हथालन अभिकर्ता अजीत कुमार पर हमला किया। लाठी, डंडे व मुक्के से उन्हें चोटें आईं। मामला दर्ज होने के बाद, कई मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मजदूरों ने राशन उठाव ठप कर दिया था और मारपीट का विरोध कर रहे थे।

रांची। प्रमुख संवाददाता राज्य खाद्य निगम कडरू के गोदाम में परिवहन सह हथालन अभिकर्ता अजीत कुमार के साथ मजदूरों ने मारपीट की। लाठी-डंडे व मुक्के से किए गए वार से अभिकर्ता को शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगी है। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में मजदूरों सोनू साव, गौतम पटेल, रजन साव, अवधेश साव, पंकज साव, संजय राय, सरोज साव, बबलू, सूरज, जयनाथ और विकास साव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।बताया गया है कि वे गुरुवार को कडरू गोदाम गए हुए थे, जहां यह जानकारी मिली कि गोदाम से मजदूरों ने राशन का उठाव ठप कर दिया।
पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि उनके एक साथी पर राशन की चोरी का आरोप लगाकर डीलर ने मारपीट की है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। सूचक ने जब सभी को समझाया कि वह मामले को देखते हैं और आपलोग काम शुरू करिए। इसी पर सभी आपे से बाहर हो गए और उन पर एकमत होकर हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


