ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर ने की आत्महत्या

Jan 01, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बुढ़मू थाना क्षेत्र के केदली गांव में बिसु मार्का ईंट भट्ठा में काम करने वाले 30 वर्षीय मजदूर सोनू कुर्रे ने आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ के बसना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि सोनू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर ने की आत्महत्या

बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के केदली गांव में संचालित सद्दाम अंसारी के बिसु मार्का ईंट भट्ठा में काम करने वाले एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय सोनू कुर्रे के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना नंबर एक का निवासी था। जानकारी के अनुसार सोनू ने ईंट भट्ठा के बगल में स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।