ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअपने बच्चों को नक्सली नहीं बनाना चाहता कुंदन पाहन

अपने बच्चों को नक्सली नहीं बनाना चाहता कुंदन पाहन

15 लाख का इनामी नक्सली कुंदन पाहन अपने बच्चों को नक्सली नहीं बनाना चाहता है। उसने पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह लाचारी में नक्सली बना। उसके बच्चे या फिर...

अपने बच्चों को नक्सली नहीं बनाना चाहता कुंदन पाहन
विशेष संवाददाता,रांचीSat, 13 May 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

15 लाख का इनामी नक्सली कुंदन पाहन अपने बच्चों को नक्सली नहीं बनाना चाहता है। उसने पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह लाचारी में नक्सली बना। उसके बच्चे या फिर परिवार का कोई सदस्य नक्सली नहीं बनेंगे। 
पाहन ने कहा कि जिस समय वह संगठन से जुड़ा था, उस समय यह संगठन गरीबों के लिए काम करता था, लेकिन स्थिति बदल गयी है। संगठन के बड़े नेता हवाई जहाज पर चलते हैं। शोषण होता है। जो लेवी वसूलते हैं, उसमें से घर चलाने के लिए चार से पांच हजार रुपए दिये जाते है। उसने अधिकारियों से कहा कि संगठन में कई मामले महिला शोषण के भी आए। वह इसका विरोध भी करता था। संगठन जब नीति से भटक गया, तो कई बड़े लोगों संगठन को छोड़ दिया। उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्वीकार किया है कि नक्सली झारखंड में कमजोर हो गए हैं।

कुंदन पाहन के विरुद्ध रांची, खूंटी, चाईबासा जिले में कई मामले दर्ज हैं। उसने यह भी बताया है कि किस तरह से पहले नक्सली बंकर बनाते थे और उसमे लेवी के पैसे रखते थे। नोटबंदी के बाद नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। इससे भी नक्सली बौखला गए हैं और लेवी वसूली में जुट गए हैं। उसने यह भी बताया कि नक्सलियों के पास किस तरह के हथियार हैं। पांच करोड़ की राशि जब लूटी गयी थी तब उस रकम का क्या हुआ, इस संबंध में भी उसने जानकारी दी थी। उसने इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार को किस तरह से मारा यह भी बताया। कुंदन पाहन से रांची में पूछताछ हो रही है। उससे कई नक्सलियों को फोन भी कराया है। पुलिस को भरोसा है कि कुछ नक्सली और आ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें