नैतिक 94 प्रतिशत अंक लाकर बने स्कूल टॉपर
ओरमांझी के कोलकाता पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 10वीं में 100% परिणाम हासिल किया। नैतिक राज गुप्ता 94% अंक के साथ स्कूल टॉपर बने। सभी 81 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। प्राचार्य प्रियंम्दा झा और वाइस चेयरमैन प्रभास कुमार झा ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।

ओरमांझी, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं में कोलकाता पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नैतिक राज गुप्ता 94 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बने। इस बार स्कूल के 81 बच्चों ने परीक्षा में शामिल हुए। सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। 40 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। 20 बच्चों का 70% से अधिक अंक रहा अन्य बच्चे भी प्रथम श्रेणी से पास हुए। स्कूल के छात्र नैतिक राज गुप्ता को 94 प्रतिशत, गौरव करमाली को 93 प्रतिशत, आशुतोष कुमार गुप्ता को 93.4, प्रतिशत अनामिका कुमारी को 92 प्रतिशत, रविकांत करमाली को 89 % अंक मिला। इस सफलता पर प्रिंसिपल प्राचार्य प्रियंम्दा झा ने कहा कि परीक्षा परिणाम अच्छा है।
आने वाले समय में और बेहतर हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम का श्रेय बच्चों के मेहनत और शिक्षकों के प्रयास को देती हूं। जबकि स्कूल के वाइस चेयरमैन प्रभास कुमार झा का कहना है कि आने वाले समय में और अच्छे परिणाम के लिए स्कूल प्रयासरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


