ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसोने की लूटः कोलकाता पुलिस जांच के लिए पहुंची झारखंड

सोने की लूटः कोलकाता पुलिस जांच के लिए पहुंची झारखंड

कोलकाता पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने झारखंड के तीन शहरों में दबिश बनाया। कोलकाता पुलिस को सूचना है कि सोना लूटने में माहिर गिरोह का सरगना रामाशीष सिंह, डब्लू सिंह और मनोज सिंह झारखंड में शरण लिए...

सोने की लूटः कोलकाता पुलिस जांच के लिए पहुंची झारखंड
विशेष संवाददाता,रांचीTue, 27 Jun 2017 03:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने झारखंड के तीन शहरों में दबिश बनाया। कोलकाता पुलिस को सूचना है कि सोना लूटने में माहिर गिरोह का सरगना रामाशीष सिंह, डब्लू सिंह और मनोज सिंह झारखंड में शरण लिए हैं। सभी अपराधी बिहार के हैं। 
झारखंड के अलग-अलग शहरों में शरण लेने और सोना खपाने की सूचना पर कोलकाता पुलिस की टीम यहां पहुंची। रांची की टीम की अगुवाई कोलकाता पुलिस के अधिकारी राजू गोपाल नंदी कर रहे हैं। शक है कि लूटा गया सोना यहां खपाया गया है।
दुर्गापुर और बेनियापुकुर में लूट
दुर्गापुर में मुथुट फाइनांस कंपनी का 28 किलो सोना लूटा गया था, जिसका एक आरोपी कुछ दिन पहले रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। इसका नाम ओमप्रकाश प्रसाद बताया गया है। इस तरह की एक लूट की घटना 23 फरवरी को बेनियापुकुर में हुई थी, जिसमें साढ़े चार करोड़ रुपए का सोना लूटा गया था। यहां भी मुथुट फाइनांस कंपनी से ही लूट हुई है। सरायकेला के आदित्यपुर में तीन साल पहले मुथुट फाइनांस कंपनी का सोना लूटा गया था। कोलकाता पुलिस की टीम जमशेदपुर और आदित्यपुर में पूरे मामले की छानबीन करेगी।
ग्राहक बनकर लूटते हैं सोना
ग्राहक बनकर यह गिरोह सोना लूटकांड को अंजाम देता है। तीन-चार अलग-अलग ठिकानों पर लूट की घटना हुई है। सभी जगहों पर ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया। बेनियापुकुर में अपराधियों ने सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच लूटकांड को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी कैमरे में कैद है तस्वीर
अपराधियों ने मुथुट फायनांस के जिन बैंकों में लूटकांड को अंजाम दिया, वहां के सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क ले जाते थे। कैमरा तोड़ देते थे। बेनियापुकुर में हार्ड डिस्क हाथ नहीं लगा और तस्वीर पुलिस को मिल गई। 
क्या है सूचना
पुलिस को सूचना है कि अपराधी रांची, रामगढ़ या हजारीबाग में बिल्डर या ठेकेदार बनकर रह रहे हैं। वे अपनी पहचान छुपाए हैं। कोलकाता पुलिस ने अपराधियों की तस्वीर झारखंड पुलिस को उपलब्ध करा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें