ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीढाई घंटे तक रसोइयों के कब्जे में रहा किशोरी यादव चौक, प्रदेशभर से पहुंची थी महिलाएं, कई सड़कें जाम

ढाई घंटे तक रसोइयों के कब्जे में रहा किशोरी यादव चौक, प्रदेशभर से पहुंची थी महिलाएं, कई सड़कें जाम

लंबित मानदेय समेत अन्य 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को रसोईया संयोजिकाओं ने किशोरी यादव चौराहा को जाम कर दिया। सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में रसोईयां चौराहे पर पहुंची। दस मिनट तक नारे बाजी करने...

ढाई घंटे तक रसोइयों के कब्जे में रहा किशोरी यादव चौक, प्रदेशभर से पहुंची थी महिलाएं, कई सड़कें जाम
संवाददाता,रांची Mon, 29 Oct 2018 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबित मानदेय समेत अन्य 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को रसोईया संयोजिकाओं ने किशोरी यादव चौराहा को जाम कर दिया। सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में रसोईयां चौराहे पर पहुंची। दस मिनट तक नारे बाजी करने के बाद सभी धरने पर बैठक गई। महिलाएं बैनर पोस्टर, छलनी, कलछुल समेत हाथों में गन्ना लेकर मांग पूरी करो का नारा लगा रही थी। देखते ही देखते चौराहा पूरी तरह धरना स्थल में तब्दील हो गया। धरने पर बैठी महिलाओं ने पैदल चलने तक का रास्ता नहीं छोड़ा। परेशान शहरवासी उनसे किनारा मांग कर पैदल आगे बढ़ रहे थे। पूर्व सूचना के आधार पर प्रशासन ने धरना की तैयारी पहले से कर रखी थी। धरना स्थल पर जैप, रैप के जवान समेत अग्निश्मन के वाहन को खड़ा किया गया था। न्यू मार्केट चौक पर ही प्रशासन ने लोगों का रास्ता रोका और किशोरी यादव चौक जाने की मनाही कर दी। 
प्रशासन ने लगातार रसोईया संयोजिकाओं को सड़क छोड़ राजभवन पर धरना देने की अपील की। बावजूद इसके सुबह नौ से लेकर 11.30 बजे तक लगभग ढाई घंटा किशोरी यादव चौक धरना स्थल बना रहा। संघ की महिलाएं शिक्षा मंत्री को धरना स्थल पर आकर मांग पूरा करने का आश्वासन देने की मांग की। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने रंसोईयों की बातचीत शिक्षा मंत्री से फोन पर कराई। 
शिक्षा मंत्री ने संघ से वार्ता के दौरान धरना खत्म कर वार्ता करने की अपील की। उन्होंने संघ के सात प्रतिनिधि मंडल को शाम पांच बजे सचिवालय आकर वार्ता करने को कहा। इसके बावजूद रसोईया संयोजिका धरने पर ही टिके रहना चाहती थी। इसके बाद सीओ अरगोड़ा वंदना भारती ने रसोईयों को समझाया और धरने को राजभवन पर वापस ले जाने की बात कहीं। मंत्री से बातचीत के बाद मिले आश्वासन पर  महिलाएं किशोरी यादव चौक से धरना खत्म कर वापस राजभवन के समझ धरना स्थल पर पहुंची।  धरना में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, सिमडेगा, प सिंहभूम और चतरा से रसोइया पहुंची थीं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें